Thursday, June 18, 2020

23. How Can A Father Be Explained?


कहते है कि ये बाप प्रजाति ही ख़डूसो की होती है पर सच्च कहु ये खड़ूस होते है इसी वजह से हम आगे कुछ बन पाते है | 

हमारे जन्म लेने के पहले ही न जाने सपने कितने सजाते है पर जन्म लेने के बाद बड़ी दू....र की सोचते है ,

अपना प्यार नजाने कहाँ  छिपकर रखते है, ढूंढ़ने की  कोशिश तो  काफी करते है हम लेकिन ढूंढ नहीं पाते है ,

कड़े बोल जरूर बोलते है और अपनी आँखों  के तिरछेपन से ही चुप करा देते है पर अपना हाथ हमेसा हमारे सर पर   रखते है,

एक नारियल की तरह मजबूत दिखते है, लेकिन एक आंच तो आये हमपर वही नारियल के भीतर का कोमलपन नजर आ जाता है, 

उम्रः जितनी तेजी से  हमारी बढ़ती है , दुगनी तेजी से हमारे Future की परवाह उनके सिर पर मंडराती है, 

जज़्बात नहीं दिखाते अपने लेकिन हमारे किसी Success या failure का reaction पहले दिखता चेहरे पर उनके है ,

हम लड़ते, हम झगड़ते, हम शरारते भी  भरपूर करते पर जब सुनते पैरो की आहट उनके, एक अच्छे बच्चे कि तरह शांत होकर बैठ जाते है  ,

कभी कभी ऐसा लगता है कि  ये प्यार ही नहीं करते हमसे सिर्फ चिल्लाते है, पर सच्च कहु ये चिल्लाते है इसी दर से वो गलती हम फिर नहीं दोहराते है,

इनका अंदाज़ बिलकुल अलग होता है पर ये हमारे रूह को पहचानते है, 

ये जताते नहीं पर प्यार बहुत करते है    
पर प्यार बहुत करते है  
पर प्यार बहुत करते है      ||








Friday, June 12, 2020

22. The 5 Qualities Of Angad

इस Lockdown के समय रामायण का show telecast हो रहा था DD National पे।  रामायण के एक character जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया वो है अंगद (महाराज बाली का बेटा) | क्या सेहेन्सिलता थी उसमे, क्या ताकत थी उसमे, क्या हिम्मत थी उसमे !!! 5 live examples के साथ लिखता हूँ | 
  1. जिसने उसके पिता की हत्या कि अंगद  उन्ही श्री राम के चरणों की पूजा करता, अपने चाचा महाराज सुग्रीव को पिता मान देता - ये उसकी सेहेन्सिलता का प्रतिक था |
  2. जब श्री राम का दूत बनकर लंका के राज सभा में जाना था तो निशास्त्र होकर अपनी उदारता का परिचय दिया  | 
  3. जब लंका के राज दरबार में एक दूत का अपमान हो रहा था तो अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए अंगद ने  अपने पूंछ से रावण के बराबर सिंघासन बना लिए - इस से अंगद ने अपने स्वाभिमान की रक्षा की | 
  4. जब वानरों का और श्री राम  का अपमान हो रहा था तब चुनौती के रूप में अपने पैरो को जमीन में धस दिया | रावण के दरबार में बैठे किसी भी योध्या में इतनी शक्ति नहीं थी कि अंगद के पैरो को  हिला सके - यहाँ अंगद ने सिर्फ अपनी शक्ति का ही नहीं बल्कि अपनी आत्मनिर्भरता का भी परिचय दिया | 
  5. जब युद्ध शुरू  हुआ तब इस तरह अपनी गदा चलाई की सामने वाले को शस्त्र चलाने का मौका भी नहीं दिया और अंत में अपनी जीत का ख़िताब श्री राम के चरणों पे सौप देता - इस से अंगद का बड़प्पन नजर आता है |  



___________________________________________________________________________________
(English Translation)

At the time of this Lockdown, Ramayana's show telecast was happening on DD National. One of the characters in Ramayana that I liked the most is Angad (son of Maharaja Bali). What was the sensibility in it, what was the strength in it, what was the courage in it !!!    I write with 5 live examples.

1.      1. The one who murdered  Angad’s father, Angad realized him to be  the creator of Universe (Lord Rama) and worshiped him day & night.  Angad would consider his uncle Maharaja Sugriva as father - This was a sign of his self-consciousness.

2.      2. When Angad had to go to Sri Lanka's Court on being as a messenger of Lord Rama , Angad sacrificed his weapon.  He showed his generosity by having scripture.

3.   3. When a messenger was being insulted in the Royal court of Lanka, Angad made an arrangement of his seat by his tail which was equal height with seat of  Ravana to protect his self-esteem - From this Angad protected his self-respect.

4.      4. When the wanars  and Lord Ram were being insulted, then as a challenge, Angad threw his feet into the ground and challenged every soldiers sitting in the Royal court. No Soldiers  sitting in the court of Ravana had enough power to shake Angad's feet - Here Angad not only showed his strength but also his self-reliance.

5.      5. When the war started, he did not even give a chance to drive his mace in front of the weapon and finally gave the title of his victory at the feet of Lord Rama - This shows Angad's greatness.











Saturday, June 6, 2020

21. Those 3 Piece Eclairs..

तीन साल बित गए  पर आज भी नहीं भुला साल 2017 में मेरे  Birthday की वो घटना।  बहुत सारी wishes मिली, gifts मिले, chocolates मिले , कई लोगो ने Cake लाकर मेरे Birthday को यादगार बना दिया।  हसी  उस दिन चेहरे  से छुपने का नाम ही नहीं ले रही थी पर दिन के खत्म होते होते एक घटना ने मेरे आँखो  में पानी ला दिए। जिस Hostel में मै रहता था उस hostel में एक Head Cook रहते थे जिन्हे हम  प्यार से झकासजी कहकर बुलाते थे। 
मेरे Birthday वाली रात को मै अपने Hostel के staffs को Cake खिलाने गया तब सभी staffs के चेहरे पर एक ख़ुशी थी, सभी staffs ने मुझे दुवाए दी, मेरे उज्जवल भविस्य की कामना की पर जब मै झकासजी  को Cake खिलाने गया तो उन्होंने अजीब तरीके से cake खाने को इंकार कर दिया, मुझे ये बिलकुल अच्छा नहीं लगा। जब उनसे Cake नहीं खाने का reason माँगा तो कहने लगे-"जाओ यहाँ से, बहुत काम है मुझे ". उनका ये Behaviour मैने कभी अपने लिए नहीं सोचा था। मुझे  समज आ चूका था कि कुछ तो बात है,  कियुकी झकासजी मुझसे नजरे नहीं मिला सक रहे थे। 

बार- बार पूछा पर झकासजी ने कोई जवाब नहीं दिया, फिर उन्ही के बगल में खरा एक staff ने मुझे उनकी इस Behaviour का कारण बताया जिसे सुनकर मेरे आँखो से भी पानी निकल गए। 

उस Staff ने कहाँ कि झकासजी ने मेरे लिए 3 Piece Rs 1 /- वाली Eclairs लाकर रखी है पर कहीं मुझे बुरा ना लगे इस वजह से मुझे दी नहीं है ,  मै समज गया उनका Cake ना खाने का reason किया  है। जब मुझे ये बात पता चली उनके आँखो में भी पानी आ गए थे। 

फटाफट उनसे वो 3 Piece Eclairs  अपने हक से मांगी और ख़ुशी से उन्हें अपने हाथो से Cake खिलाया। उनके उदास चहरे पर अच्छी सी Smile आ गई थी।

 ये 3 Piece Eclairs मेरे लिए सबसे ज्यादा अनमोल थे कियुकी इसमें उनका प्यार झलक रहा था। 






___________________________________________________________________________________
(English Translation)

Spent three years, but I have still not forgotten that incident of my birthday in 2017. Many wishes were received, gifts received, chocolates received, many people made my birthday memorable by bringing cakes. Happiness haven’t keeping any pause, but by the end of the day, an incident brought water to my eyes. The hostel I used to live in had a head cook  whom we used to fondly call Jhakasji.

On the night of my birthday I went to feed the cake to the staffs of my Hostel, then there was a joy on the face of all the staffs, all the staffs gave me the blessings, wished for my bright luck but when I went to feed Cake to Jhakasji, he refused to eat , I did not liked it at all because he showed a weird behavior that day. When I asked for a reason not to eat cake, he started saying - "Go from here, I have a lot of work". I never thought of this Behavior for myself. I had understood that there is something wrong, because Jhakasji could not speak seeing my eyes.

Repeatedly asked, but Jhakas ji did not give any answer, then a staff sitting next to him told me the reason for his behavior which, on hearing this, my eyes also got water.

The staff said me that  Jhakasji has brought  3 Piece Rs 1 / - Eclairs for me on the occasion of my Birthday but have not given it to me as though  I might feel embarrassed . I understood the reason behind not eating the Cake.

I immediately asked for those 3 Piece Eclairs  and gladly fed him the cake with my hands. There was a nice smile on his sad face.

These 3 Piece Eclairs were the most precious to me because his love was seen in it..





Sunday, May 31, 2020

20. One Answer Changed The Life.

अगर आपको ये पता चले कि आप जिस खुदा को, जिस भगवन को इतना मानते है,उनकी इतनी पूजा करते है, आपके उसी भगवन के  भगतो की List में आपका नाम ही नहीं है तो एक बार बस imagine करिये आपका किया हाल होगा ???
APJ Abdul Kalam की autobiography "Wings Of Fire" में mentioned एक छोटा का किस्सा यहाँ लिख रहा हूँ-

एक रात एक इंसान ने अपने सपने में देखा कि एक खुदा का फरिस्ता धरती पर आकर अपने सोने कि किताब में उन भगतो की List prepare कर रहा था जो भगवन से, जो खुदा से प्यार करते है। 

उस इंसान ने खुदा के फरिस्ते से ये जानकारी लेनी चाही की उसका नाम List में  कोनसे number पर है। पूछने पर उसे ये जवाब मिला कि List में उसका नाम ही नहीं है। 

उदासी चहरे पर थी पर फिर भी उत्साही था।  खुदा के फरिस्ते को उसने ये जवाब दिया," इस List में मेरा नाम नहीं हो सकता, मेरे नाम उस List में लिखिए जिस List में खुदा के बनाये बन्दों से प्यार करने वालो के नाम लिखे हो!!!"

खुदा के फरिस्ते ने ये लिख कर अपनी किताब के साथ गायब हो गया। 

अगले दिन वही खुदा का फरिस्ता एक चमकारी रौशनी के साथ उस इंसान के घर प्रकट हुआ और उसे वो List दिखाई जिनमे खुदा से प्यार करने वालो के नाम लिखे थे। 

उस इंसान ने अपना नाम सबसे ऊपर लिखा पाया। 
------उस इंसान के एक जवाब ने उसकी जिंदगी बना दी।

                                                   
______________________________________________________________________________________________________

(ENGLISH TRANSLATION)

If you ever come to know that the God whom you believe so much, whom  you worship so much, you do not find your name in the list of Devotees of the same God, then just imagine that What will be your condition at that moment ???

Writing here a small anecdote mentioned in APJ Abdul Kalam's autobiography "Wings of Fire" -

One night, a man saw in his dream that a god's angel came to earth and was preparing a list of those Devotees who love God, in his book of gold.

That person wanted to take this information from the Angel if his name was mentioned in the list. When asked, he got the answer that his name is not mentioned  in the list.

Sadness was on the face but still enthusiastic. He gave this reply to God 's angel, "Its true, I cannot have my name in this List, write my name down as one that loves God-made fellowmen more than God.”

Angel disappeared with his book of  gold by writing this.

The next day the same god's angel appeared in the house of that person with a bright light and showed him the list in which the names of those who love God were written.

The man found his name written at the top.

--------------An answer from that man made his life.






Tuesday, May 26, 2020

19. Live show of Karma

कुछ सालो पहले की बात है, मेरे नगर में दो बुजुर्ग रहते थे और रिस्ते में एक दूसरे के भाई थे | एक का स्वर्गवास चार साल पहले हो गया और एक का कुछ महीनो पहले | दोनों भाईयो की आपस में बनती नहीं थी | छोटा भाई हमेसा से बड़े भाई से ज्यादा financially strong था, जिस वजह से उसे इस चीज़ का घमंड होने लग गया था | हर कदम पर बड़े भाई से झगड़ा करता, निचा दिखाने की कोशिश करता, गालिया भी देता | बड़े भाई का परिवार मानो उनके लिए अपने जूते की नोक के बराबर रखने की तरह था | अपने अमीरी की घमंड के वजह से वो हर इंसान से गालिया देकर बाते करता जिस वजह न केवल परिवार में बल्कि अपने नगर में , समाज में भी वो बदनाम था। 

बड़ा भाई हर कदम पर अपने बड़पन्न का परिचय देता | कभी भी अपने छोटे भाई या उसके परिवार से कोई बेर नहीं रखता था बस इसी कोशिश में रहता कि किस प्रकार दोनों परिवार सुख और शांति से रह सके | कभी भी अपने बच्चो को अपने चाचा के खिलाफ होना नहीं सिखाया जबकि छोटा भाई हमेसा अपने बच्चो के मन में भी हिंसा के बिज बोटा था | बड़ा भाई के मुँह से हमेशा से प्रेम की, परोपकार की बोली झलकती थी इसलिए वो अपने समाज के प्रिये भी थे । समय के साथ साथ छोटे भाई का हिंसात्मक व्यवहार और घमंड बढ़ता ही चला गया | 

कहते है कि जब समय का चक्र चलता है  तो शेर को भी झुकने पर मजबूर कर देता है | सालो का घमंड उस दिन झुकने लगा जब बड़े भाई के तिन्नो बेटे अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ चुके थे , एक IAS officer बना , दूसरा Businessman बना और तीसरा Professor बन गया और छोटे भाई का Business दिवालिया होने की कगार पर था, बेटो ने भी साथ छोड़ना जरुरी समझा और धीरे-धीरे बिमारिया शरीर को जकरने लगी।

समय के साथ दोनों भाइयों की उम्र बुढ़ापे की ओर बढ़ने लगी और बड़े भाई का एक हस्ता परिवार था, समाज में इज़्ज़त थी और छोटे भाई का परिवार बिखर चूका था। 

रोंगटे खड़े हो गए थे मेरे उस दिन जब दोनों भाइयो का स्वगवास हो चूका था और मेने ये notice किया कि बड़े भाई की death पर पूरा नगर रोया था, हज़ारो की तादात पर लोग अपने आँसू सँभालते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे और आज उनकी death के चार साल बाद भी लोग उन्हें याद करते है और छोटे भाई की death पर रोने वाला परिवार भी पूरी तरह से मौजूद नहीं था। 

आज समज में आ गया किसी का करा-धरा, कर्म -धर्म यही देखने को मिल गया।





_________________________________________________________________________

(ENGLISH TRANSLATION)

few years ago, there were two elders in my town who were brother in relation . One died four years ago and one a few months ago. The two brothers were not formed among themselves. The younger brother was more financially stronger than his elder brother, because of which he started to become proud of this thing. At every step, he quarreled with his elder brother, tried to show shame, even abused. The elder brother's family was like keeping the tip of his shoe equal to him. Due to the pride of his richness, he used to talk abusively  to every human being, due to which he was notorious not only in the family but also in his city and society.

The elder brother would introduce his Nobility at every step. He never kept a plum from his younger brother or his family, just kept trying to see how both families could live in happiness and peace. Never taught his children to be against their uncle, while younger brother always taught violence to his children. Big brother's mouth always had love, the dialect of philanthropy was reflected, so he was loved by the society. Over time, the younger brother's violent behavior and pride continued to grow.

It is said that when the cycle of time was going on, it also forced the lion to bow down. The arrogance of years began to tilt on the day when the elder brother's all the  three sons had advanced a lot in their life, first son becoming an IAS officer, second son becoming a businessman, and the third becoming a  professor, and The younger brother's business was on the verge of bankruptcy, Sons also thought it necessary to leave and seperate and slowly weakness and dieseases started to hit the body.

Over time, the two brothers started moving towards old age and the elder brother had a Happy family, was regarded among the respected person  in the society whereas the younger brother's family had been shattered.

My hair stood on the day when both brothers had lost their lives and I noticed that the whole Town had cried over the death of the elder brother, thousands of people attended his last visit, sobbing at the number of tears and today even four years after his death, people remember him and on the death of the younger brother the weeping family was also not fully present.


Today, I  came to understand, this is what I got to see the transformation of Life.











Saturday, May 23, 2020

18. Life Changed With Litti-Chokha..

इस Lockdown के period में पूरी दुनिया में Employees पर बहुत बड़ी मुसीबत आ पड़ी है | बहुत सारी Companies, Factories, Education Institutes, Restaurants, Hotels अपने Employees को निकाल रहे है | 

इसी बिच मेरा एक दोस्त है जो U.P का रहने वाला है और गुवाहाटी के एक बहुत बड़े होटल में as a Junior Manager की job करता था | होटल के Management ने Lockdown-1 में ही अपने 35%  Employees को Termination का Notice दिया, जिनमे एक मेरा दोस्त भी था | Notice मिलने से  कई दिनों तक उसके  चेहरे पर उदासी थी और दिमाग में Tension | डर  के मारे उसने अपने termination की बात अपने परिवार को भी नहीं बताई | 

Notice मिलने के  कुछ दिंनो बाद उसके साथ एक ऐसा इतिफाक  हुआ जिसने उसकी ज़िन्दगी में बहुत बड़ा बदलाव लाकर खरा कर दिया | 
जिन लडको के साथ वो  flat में रहता था, उनमे से एक ने एक दिन मेरे दोस्त से कहाँ,"भाई ! तू लीती-चौखा बड़ी स्वादिस्ट बनाता है, चल आज हम सबको लीती-चौखा बनाकर खिला" | मेरे दोस्त ने बिना देर किये सबके लिए लीती-चौखा  बनाकर ले आया | लीती-चौखा इतना tasty बना  था कि उनमे  से एक ने मेरे दोस्त को हस्ते हुए मज़ाक में ही  कह दिया,"भाई! तू लीती-चौखा का business start करले"| मजाक में कही हुई ये बात मेरे दोस्त के दिमाग को  इस कदर हिलाकर रख दिया कि बिना कुछ सोचे समझे उसने अगले ही दिन लीती-चौखा बनाना start  कर दिया और पहले दिन 4 प्लेट बनाकर अपने ही building के चार घरो में दे दिए | लीती-चौखा इतना tasty बना था की building के लोगो ने अगले दिन 10 प्लेट का order दे दिया उसके बाद 16 और उसके बाद 25 और धीरे धीरे खबर फेलने लगी और उसका बिना सोचे-समझे start किए हुए ये Business चल पड़ा | हर अगले दिन उसके orders बढ़ रहे थे |  बढ़ते-बढ़ते Lockdown -2 के खत्म होने तक 47 प्लेट्स के order उसे मिल गए थे | और Lockdown -3 के खत्म होने तक 93 प्लेट्स के order उसके पास थे | 

दो महीने में उसने अपनी monthly salary से ज्यादा कमा लिया था | 

मेरे दोस्त ने सिर्फ एक छोटा सा काम किया, उसने मुश्किल समय में कुछ ना करने से ज्यादा कुछ करने पर  ज्यादा Focus किया और अपने talent को shape देकर  निकल पड़ा |




_________________________________________________________________________________

(English Translation)

Employees all over the world have faced a lot of trouble during this Lockdown period. Many Companies, Factories, Education Institutes, Restaurants, Hotels had laid off their Employees.

Between this, I have a friend who is a resident of U.P who used to work as a Junior Manager in a very reputed hotel of Guwahati. The Management of the hotel gave a notice of termination to 35% of its employees in Lockdown-1 itself, in which one of my friends was also there. There was sadness on his face for several days after getting the notice and the tension in his mind. Due to fear, he did not tell his family about his termination.

A few days after receiving the notice, there was a coincidence with him, which brought a big change in his life and lived up to it.
One of the boys with whom he used to live in the flat, one day asked my friend, "Brother! You make delicious Litti-Chokha, feed all of us today." Without delay, my friend brought it for everyone. The Litti-Chokha was so tasty that one of them jokingly told my friend, "Brother! You start the Business of Litti-Chokha". This said jokingly shook my friend's mind so much that without thinking anything, he started preparing Litti-Chokha from the very next day and cooked 4 plates, delivered in four houses of his own building on the first day. Litti-Chokha was cooked so tasty that the people of the building ordered 10 plates the next day, after that 16 and then 25 more, slowly the news started to spread and this business which he started without thinking about started rising. He started receiving orders with increase from the previous day. By the end of the ever-increasing Lockdown-2, he had received orders for 47 plates. And till the end of Lockdown-3 he had orders for 93 plates.

In two months, he had earned more than his monthly salary.

My friend did only a small work, he focused more on doing more than doing nothing in difficult times and gave shape to his talent.




Thursday, May 21, 2020

17. Dogs of my Area.

1. इस Lockdown में घर बैठे मैने एक चीज़ पर ग़ौर किया | मेरे घर के पास 6 कुत्तो का एक group घूमते रहते थे | ऐसा था मानो जैसे मेरा घर जिस area में हैं  वो पूरा area ही उनका है कियुकी वो 6 कुत्ते , दिन भर सिर्फ मेरे घर वाले  area में ही नज़र आते थे और इतने दिन इनको ध्यान से देखने के बाद मेने notice किया कि इन 6 के अलावा कोई 7'वा नज़र ही नहीं आता था | मै रोज शाम इन्हे Biscuit खिलता तो भी सिर्फ ये  6 ही दिखते और जैसे ही कोई दूसरी area का कुत्ता यहाँ आ जाता था तब ये पुरे 6 मिलकर उस बिचारे एक पर बुरी तरह से भोकते थे  | दिन हो शाम हो या रात ये 6 इसी area में ही रहते | 
-------------------------------------------------------------सच में समज आ गया कि area कुत्तो का ही होता है |

2.रोज शामको biscuit खिलाता  था तो इनसे एक तरह की दोस्ती सी हो गई थी, biscuit खिलते वक्त इनके साथ छोटी-मोती शरारत भी करता था | औरों  को देख कर भोकते थे पर मुझे देखकर मेरे पास आते थे | रोज रात 8 बजे मेरा दोस्त Chetan जो मेरे घर के बिलकुल नजदीक में रहता है और  मै एक walk पे निकलते थे , कोई Bike , scooter या car जब उनके बगल से गुजरते तो वो उनके पीछे दौरते , उनपर भोकते पर अँधेरी रात में भी हमारे पीछे -पीछे चलते |  
--------------------------------------सच में समज आ गया कि  कुत्तो से बड़ा बफादार और कोई नहीं हो सकता | 

3. ये कुत्ते आपस में काफी  लड़ते- झगड़ते पर अगर कोई दूसरा इनकी Area में आ जाये तो एक जुट होकर उसे निकाल फेकते | 
---------------------------------------------------------------सच में समज आ गया कि झुण्ड में तो कुत्ते रहते हैं | 


_________________________________________________________________________________
(English Translation)

1. In this Lockdown, sitting at home, I noticed one thing. A group of 6  dogs used to roam nearby my house. It was as if the area in which my house was in, is their area of business because they 6 dogs were only visible in the area of ​​my house. After watching them carefully for so many days, I noticed that apart from these 6, there was no 7th. Even if I used to feed them with  a packet of biscuit every evening, only 6 of them would show up and as soon as a dog from another area used to come here, then they used to bark badly at that other innocent one. It might be Day, evening or night, these 6 would live in this area only.
---------------------------------------- In the real sense I understood that the area is of dogs only.

2. Everyday I used to feed them with a packet of biscuit in the evening, so I had a kind of friendship with those dogs, while feeding them biscuit I used to do small pranks with him. Seeing other people, those dogs used to bark at louder but come running to me after seeing me. Every night at 8 o'clock my friend Chetan who lives very close to my house and I used to go out on a walk, any bike, scooter or car would pass after him, they would run after them, bark louder at them but walked behing us silently even in the dark night.
----------------------------- In the real sense I understood that there is no other as faithful as dog.

3.These dogs used to fight among themselves a lot but if any other dog comes to their area, then they would come together and throw it away.
-------------------------------------- In the real sense I understood  that there are dogs in the herd.