Sunday, July 11, 2021

48. हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं

हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं। 
चेहरे से सक्त दिखते हैं, 
पर दिल में sensitivity कूट कूट कर भरी हैं कहीं ना कहीं। 

बचपन से यही सिखाया जाता हैं, 
परिवार का नाम रोशन करना हैं !
सब तुम्हे ही संभालना हैं !
पैसे भरपूर कामना हैं !
पर खुदको सँभालने में चूक जाते हैं हम कभी कभी। 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।

घर की Financial Problem हो 
या जैसा भी हो Health Condition | 
रिश्तेदारों के ताने हो 
या Girl Friend का rejection | 
हर situation पर bold रहना हैं, 
यही होता है हमारा Call-for-action | 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।

जिम्मेदारियों का क्या कहे- 
चार दिन की trip हो 
या Fracture हाथों पर हो। 
दिल से बेचैन हो 
या चाहने वाले से तकरार हो। 
चेहरे पर शिकंज भी नहीं ला सकते हम ,
चाहकर  एक दिन भी नहीं रुक सकते हम ,
चलते रहना हैं चाहे ख़ुशी हो या गम। 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।

उम्र 25 की जब हमारी आती हैं, 
खतरे की घंटी अब बजना शुरू हो जाती हैं। 
कई सारे ख्याल रातों में सोने नहीं देते! 
एक ओर शादी का Pressure,
दूसरी ओर career का tension 
एक ओर family की Social Standing का Pressure, 
दूसरी ओर अपने यारों से दूर हो जाने का गम 
इन सबको सँभालते सँभालते 
काफी बदनाम हो जाते हम। 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।

Success को हमारी किस्मत का खेल कहाँ जाता हैं, 
Failure पर हमारी गलतियों से नवाजा जाता है। 
अकेलेपन, Anxiety का शिकार हम भी हैं, 
पर क्या करे हम दिखाते नहीं हैं। 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।

हमे संभालना भी आता हैं, 
हमे संभलना भी आता हैं, 
जी हाँ  हम लड़के हैं पर Pressure Cooker नहीं।






2 comments: