Saturday, July 25, 2020

28. Evening With Family And Friends

हम अक्सर बाते करते है कि सुबह की सुरुवात अच्छी होनी चाहिए और अगर मैं ये कहुँ कि दिन का अंत भी अच्छा होना चाहिए तो शायद गलत तो नहीं होगा। 

पुरे दिन का Tension , थकान दूर हो सकता है अगर दो काम पूरी ईमानदारी के साथ कि जाये तो-

1. हर शाम कुछ समय दोस्तों के नाम- दोस्तों के साथ बिताया हुआ समय Tension दूर करने का काम करता है। हम हस्ते हैं, problem discuss करते हैं , चुगलिया करते हैं , गालिया देते हैं, राय लेते हैं और सबसे बड़ी बात हम अपने दिमाग को शांत करते है। दिन भर की सारी अच्छी-बुरी बाते हम एक साथ share करते है और immediate solutions भी ready रहता है। रात को नींद अच्छी आने का रामबाण इलाज है। 

2. हर शाम कुछ समय परिवार के नाम- अक्सर family को हमसे complain रहती है कि हम उन्हें Time नहीं देते।  हमारी life के एक तराजू में हमारा परिवार भी है। हम हस्ते है उनके खुशी  में और रोते है उनके गम में पर जीते है उनके लिए। और अगर कुछ time family के साथ बिताई जाये तो थकान दूर होता है और रात को नींद अच्छी आती हैं। 






-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
(English Translation)

We often talk that the early morning should be good and if I say that the end of the day should also be good, then perhaps it will not be wrong.

Tension of the whole day, fatigue can be removed if two things are done with complete honesty.

1. Every evening sometime in the name of friends- The time spent with friends works to remove tension. We laugh, discuss the problem, chew, cheek, take feedback and the biggest thing is we calm our mind. We share all the good and bad things of the day together and immediate solutions are also ready. Sleep is good cure at night.

2. Every evening sometime in the name of family- Often the family complains to us that we do not give them time. We have family in one of the scales of our life. We laugh in their joy and cry in their sorrow but live for them. And if some time is spent with family, then fatigue is relieved and sleep becomes good at night.







Saturday, July 4, 2020

27. Two Struggling years Transformed The Life Of Ravi.

कल मैं अपने ही जिला के एक बंदे से मिला। बंदे का नाम है Ravi |  याद आता है आज भी मुझे उसके बिते हुए दो साल।  बिते दो साल Ravi के लिए किसी struggle से कम नहीं थे। उन दो सालो में Ravi का पूरा business बर्बाद हो गया, खुद को किसी वजह से जेल भी जाना पड़ा, उसके पिता को heart attack की वजह से hospitalize होना पड़ा, बहन की सगाई टूट गई , चारो तरफ से problems ने घेर लिए था।  कोई family, कोई relatives उसकी या उसकी family की help के लिए आगे नहीं आई। और अगर किसी भी relatives से help मांग लेते तो वो  गालिया देते।
 
कहते है ना कि  जब बुरा वक्त आता है तब  बंद आँखे खोल देता है।  Ravi के माता-पिता कि हिम्मत पूरी तरह से टूट चुकी थी लेकिन उसने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी। वो जानता था उसका बुरा वक्त चल रहा है और  उसने अपने उस बुरे वक्त में एक बहुत अच्छा काम किया। उसने लोगो को परखना सीख लिया।  वो ये देखता रहा कौन-कौन उसके साथ है और किन-किन लोगो ने साथ छोड़ दिया। 

Ravi के  दो साल का Patience, हिम्मत, घाट-घाट की सिख ने दो साल बाद रंग दिखाना शुरू किया। एक दिन Ravi का  एक friend उसके पास एक offer लेकर आया कि उसकी एक medicine shop है जो वो चाहता है कि Ravi उसकी देख-रेख करे। Friend ने Ravi को Partnership offer कि with 0 % capital investment | मरता क्या ना करता, फ़ौरन हाँ बोल दिया और 01.01.2020 से Shop में जाना शुरू कर दिया। दो महीने में medicine shop की पूरी knowledge मिल गई। 

जहाँ corona virus की वजाह से पूरा देश मुसीबत में फसा था उसकी medicine shop चल पड़ी। Sanitizer, Mask, PPE kit, Sanitization Equipment etc की selling पर उसने बहुत मेहनत की और उसी के साथ Ravi का बुरा समय छटने लगा। Ravi के माता-पिता में भी हिम्मत का संचार होने लग गया था। 

ये दो साल की उदासी अब धीरे-धीरे हसीं में बदल रही थी। और अब इस आती हुई ख़ुशी पर सिर्फ और सिर्फ Ravi का हक़ था। 

सच्च कहते है कि समय का चक्र घूमते-घूमते अनेक रंग दिखता है। आज Ravi को देखकर समज भी आ गया।


 
___________________________________________________________________________________
(English Translation)

Yesterday I met a fellow from my own district. The name of the fellow is Ravi. I still remember the last two years spent by him. The last two years were nothing short of a struggle for Ravi. In those two years, Ravi's entire business was ruined, he also had to go to jail for some reason, his father had to hospitalize due to heart attack, sister's engagement was broken, problems were surrounded all around. No family, no relatives came forward to help him nor his family. And if he or his family had asked for some sort of help from any relatives, they had to hear abusive lines.

It is said that when a bad time comes, it opens its eyes. The courage of Ravi's parents was completely broken but Ravi did not give up his courage. He knew that his bad times were going on and he did a very good job in his bad times. He learned to test people. He kept seeing who all is with him and which people left.

Two years of patience, courage, learning of Ravi started showing colors  after two years. One day a friend of Ravi came to him with an offer that he has a medicine shop which he wants Ravi to look after . Friend offered Ravi a partnership with 0% capital investment. Hearing  the Offer, immediately said yes and started going to the shop from 01.01.2020. Ravi Got full knowledge of medicine shop in two months.

The medicine shop started running where the whole country was in trouble due to the corona virus. He worked very hard on selling Sanitizer, Mask, PPE kit, Sanitization Equipment etc. and with that, Ravi's bad times started recovering. Ravi's parents also started to have courage.

This two-year sadness was slowly turning into a smile. And now this coming happiness was only and only Ravi's right.

It is said that the cycle of time shows many colors. I realized after looking up Ravi.





Monday, June 29, 2020

26. 10 Minutes Tea

अक्सर हम जब किसी कै घर या office जाते है तो as a manner of gesture हमे चाय या कॉफ़ी के लिए पूछा जाता है और हम शर्मा कर मना कर देते है | इस blog को पढ़ने के बाद offer की हुई चाय या कॉफ़ी को मना नहीं कर पाओगे | 

Logic ये है कि जब हम चाय या कॉफ़ी पिने के लिए रुकते है तो हमे उस एक कप को खत्म करने मे कम से कम 10 मिनट जरूर लगता है और उस 10 मिनट तक offer करने वाला हमारे पास ही बैठा रहता है । वो 10 मिनट बहुत crucial है क्यों कि-
उन 10 minute में जो conversations होती है उसमे दोनों party एक-दूसरे के बारे में जान लेते है। 
उन 10 minute में जो बाते होती है उसमे दोनों के Positive & Negative symptoms नज़र आ जाते है। 
उन 10 minute में दोनों को एक दूसरे की thinking mentality के बारे में पता चल जाता है।   
उन 10 minute में दोनों के बिच एक relation build up हो जाता है। 
उन 10 minute में दोनों के बिच future segment decide हो जाता है। 

ये वो बाते है जो एक कप चाय या कॉफ़ी से बन सकती है।


 

Thursday, June 25, 2020

25. Rain- You Only Keep Pouring

ऐ बारिश....!!! 
तू सिर्फ बरसता रहता है,

ना लेता Permission किसी की और ना करता इंतज़ार 
तू सिर्फ बरसता रहता है,

ना देखता कहाँ  और किसकी जमीन में बरसना है 
तू सिर्फ बरसता रहता है,

ना देखता होगा नुकसान कितना किसी का और ना फ़ायदा कितना 
तू सिर्फ बरसता रहता है, 

ना बार्ड की चिंता और ना झोपड़े उज्ज़र जाने की परवाह 
तू सिर्फ बरसता रहता है, 

पूरी दुनिया को भिगोता है और अपनी मर्ज़ी से ही रुकता है 
तू सिर्फ बरसता रहता है,

ना किसी की मिन्नतें सुनता और ना किसी के गुस्से से कोइ फर्क पड़ता 
तू सिर्फ बरसता रहता है,

अपनी ही धुन में बरसता और ना किसी से कोई मतलब रखता है 
तू सिर्फ बरसता रहता है ||| 











Wednesday, June 24, 2020

24. The Relationship Between Frustrated Shopkeeper & Rain.

हालांकि बारिश बच्चों के लिए बहुत प्यारी है, लेकिन अगर किसी दुकानदार से बारिश के महत्व के बारे में पूछा जाए, तो यह जले पर नमक छिड़कने के बराबर होगा।

आज पूरे दिन बारिश होती रही। लोग अपने घरों में बंद थे लेकिन एक दुकानदार  यह जानते हुए कि भारी बारिश के कारण आज उसकी दुकान में कोई बिक्री नहीं होगी, फिर भी उस तेज बारिश के कारण, वह सड़क पर पानी भरने के बाद भी अपनी दुकान पर जाता है। वह अपनी दुकान खोलता है और अपनी दुकान को उसी तरह से सजाता है जिस तरह से आज भी एक ग्राहक उसके पास आएगा।

वो अपने counter में बैठकर और अपनी आँखे दरवाजे पर टिकाये बस इंतज़ार करता है | कुछ नहीं करता बस बैठा रहता है फिर भी busy रहता है | समय बितता जाता है और आसमान से बरसते  बारिश की बुँदे उसके लिए आग में पेट्रोल ढालने का काम करती है | हर बितते  समय उसके मनमे अजीब सी बेचैनी बढ़ती जाती है और बारिश के लिए उसका गुस्सा बढ़ता जाता है | 

सुबह से दोपहर होती है, दोपहर से शाम और शाम से रात वो दुकानदार बस इंतज़ार करता है और बहार बारिश अपनी केहर बरसाती है | निराश होकर रात को अपनी दुकान की lights off करके दुकान बंद करके अपनी पलके झुकाये फिर वही बारिश का सामना करते हुए अपने घर की ओर चलता है और घर जाकर निराश मन के साथ जाकर सो जाता है बस ये सोचकर कि "आज बारिश ने अच्छा नहीं किया" | 







___________________________________________________________________________________(ENGLISH TRANSLATION)

Although the rain is very sweet for the children, but if asked by a shopkeeper about the importance of rain, it will be equivalent to sprinkling salt on the burn.

It was raining all day today. People were closed in their houses but a shopkeeper knowing that there would be no sale in his shop today due to the heavy rain, yet in the face of that strong rain, he used to go to his shop even after the water filled the road. He opens his shop and decorates his shop in the same way  that even today a customer will come to him.

He sits in his counter and keeps his eyes fixed on the door. Doesn't do anything, just sits still busy. Time is spent and the rain drops from the sky work to make petrol in the fire. Every time he grows strange anxiety in his mind and his anger for rain increases.

It is from morning to afternoon, from noon to evening and from evening to night, the shopkeeper just waits and rains rain outside. Disappointed, turn off the lights of your shop at night and close the shop and tilt your eyelids, then he walks towards his house facing the rain and goes home and goes to sleep with a frustrated mind, just thinking that "today the rain is not good Done "





Thursday, June 18, 2020

23. How Can A Father Be Explained?


कहते है कि ये बाप प्रजाति ही ख़डूसो की होती है पर सच्च कहु ये खड़ूस होते है इसी वजह से हम आगे कुछ बन पाते है | 

हमारे जन्म लेने के पहले ही न जाने सपने कितने सजाते है पर जन्म लेने के बाद बड़ी दू....र की सोचते है ,

अपना प्यार नजाने कहाँ  छिपकर रखते है, ढूंढ़ने की  कोशिश तो  काफी करते है हम लेकिन ढूंढ नहीं पाते है ,

कड़े बोल जरूर बोलते है और अपनी आँखों  के तिरछेपन से ही चुप करा देते है पर अपना हाथ हमेसा हमारे सर पर   रखते है,

एक नारियल की तरह मजबूत दिखते है, लेकिन एक आंच तो आये हमपर वही नारियल के भीतर का कोमलपन नजर आ जाता है, 

उम्रः जितनी तेजी से  हमारी बढ़ती है , दुगनी तेजी से हमारे Future की परवाह उनके सिर पर मंडराती है, 

जज़्बात नहीं दिखाते अपने लेकिन हमारे किसी Success या failure का reaction पहले दिखता चेहरे पर उनके है ,

हम लड़ते, हम झगड़ते, हम शरारते भी  भरपूर करते पर जब सुनते पैरो की आहट उनके, एक अच्छे बच्चे कि तरह शांत होकर बैठ जाते है  ,

कभी कभी ऐसा लगता है कि  ये प्यार ही नहीं करते हमसे सिर्फ चिल्लाते है, पर सच्च कहु ये चिल्लाते है इसी दर से वो गलती हम फिर नहीं दोहराते है,

इनका अंदाज़ बिलकुल अलग होता है पर ये हमारे रूह को पहचानते है, 

ये जताते नहीं पर प्यार बहुत करते है    
पर प्यार बहुत करते है  
पर प्यार बहुत करते है      ||








Friday, June 12, 2020

22. The 5 Qualities Of Angad

इस Lockdown के समय रामायण का show telecast हो रहा था DD National पे।  रामायण के एक character जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया वो है अंगद (महाराज बाली का बेटा) | क्या सेहेन्सिलता थी उसमे, क्या ताकत थी उसमे, क्या हिम्मत थी उसमे !!! 5 live examples के साथ लिखता हूँ | 
  1. जिसने उसके पिता की हत्या कि अंगद  उन्ही श्री राम के चरणों की पूजा करता, अपने चाचा महाराज सुग्रीव को पिता मान देता - ये उसकी सेहेन्सिलता का प्रतिक था |
  2. जब श्री राम का दूत बनकर लंका के राज सभा में जाना था तो निशास्त्र होकर अपनी उदारता का परिचय दिया  | 
  3. जब लंका के राज दरबार में एक दूत का अपमान हो रहा था तो अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए अंगद ने  अपने पूंछ से रावण के बराबर सिंघासन बना लिए - इस से अंगद ने अपने स्वाभिमान की रक्षा की | 
  4. जब वानरों का और श्री राम  का अपमान हो रहा था तब चुनौती के रूप में अपने पैरो को जमीन में धस दिया | रावण के दरबार में बैठे किसी भी योध्या में इतनी शक्ति नहीं थी कि अंगद के पैरो को  हिला सके - यहाँ अंगद ने सिर्फ अपनी शक्ति का ही नहीं बल्कि अपनी आत्मनिर्भरता का भी परिचय दिया | 
  5. जब युद्ध शुरू  हुआ तब इस तरह अपनी गदा चलाई की सामने वाले को शस्त्र चलाने का मौका भी नहीं दिया और अंत में अपनी जीत का ख़िताब श्री राम के चरणों पे सौप देता - इस से अंगद का बड़प्पन नजर आता है |  



___________________________________________________________________________________
(English Translation)

At the time of this Lockdown, Ramayana's show telecast was happening on DD National. One of the characters in Ramayana that I liked the most is Angad (son of Maharaja Bali). What was the sensibility in it, what was the strength in it, what was the courage in it !!!    I write with 5 live examples.

1.      1. The one who murdered  Angad’s father, Angad realized him to be  the creator of Universe (Lord Rama) and worshiped him day & night.  Angad would consider his uncle Maharaja Sugriva as father - This was a sign of his self-consciousness.

2.      2. When Angad had to go to Sri Lanka's Court on being as a messenger of Lord Rama , Angad sacrificed his weapon.  He showed his generosity by having scripture.

3.   3. When a messenger was being insulted in the Royal court of Lanka, Angad made an arrangement of his seat by his tail which was equal height with seat of  Ravana to protect his self-esteem - From this Angad protected his self-respect.

4.      4. When the wanars  and Lord Ram were being insulted, then as a challenge, Angad threw his feet into the ground and challenged every soldiers sitting in the Royal court. No Soldiers  sitting in the court of Ravana had enough power to shake Angad's feet - Here Angad not only showed his strength but also his self-reliance.

5.      5. When the war started, he did not even give a chance to drive his mace in front of the weapon and finally gave the title of his victory at the feet of Lord Rama - This shows Angad's greatness.