Thursday, November 19, 2020

36. Childhood disappears with increasing age.

क्यों ऐसा होता है !!!
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम  होता चला जाता है।
क्यों ऐसा होता है !!! 

जिन vacations का इंतज़ार हम पुरे महीनो -साल करते थे, उन्ही vacations को एक बार फिर जीने को जी चाहता है,
क्यों ऐसा होता है !!!
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।
  
सपना था जो कुछ बनने का, जो हर रोज बदलता था, 
कभी सोचते डॉक्टर बनना है तो कभी इंजीनियर, 
तो कभी सोचते Lawyer बनना है तो कभी Singer,
पर बनते वो है जो नियति ने हमारे लिए सोचा है। 
क्यों ऐसा होता है !!!
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।  

College में वो यारो की unity, जिनसे भिड़ने से पहले एक बार तो college का management  भी घबराता था, 
आज उन्ही यारो के साथ एक बार फिर उन दिंनो को जिने का मन करता है। 
क्यों ऐसा होता है !!!
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।  

त्यौहार जिनका इंतज़ार महीनो से लगा रहता था, आज एक calendar की date की तरह निकल पड़ता है। 
जिन birthday के लिए 20 days to go, 15 days to go, 10 days to go लगा रहता था, 
आज वही birthday एक गुमनाम date की तरह निकल पड़ता है। 
क्यों ऐसा होता है !!! 
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।  

कभी रोज एक ऐसा दिन भी था जब सुबह की शुरूवात से चहरे पर एक गज़ब सा  रौनक दिखता था,
पर क्यों आज दिन भी खत्म हो जाता है पर कंधे का बोझ कम नहीं होता। 
शरारते  जो हम  करते थे वो बचपन में नादानी थी पर अगर आज करे तो गुनाह बन जाता है। 
क्यों ऐसा होता है !!! 
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।  

यु तो शायद ये संभव नहीं पर कुदरत के आगे सबका सर झुकता है,
बचपन को एक बार फिर जिने का मन करता है। 
क्यों ऐसा होता है !!! 
बढ़ते उम्रः के साथ बचपन कही गुम होता चला जाता है।  
बचपन कही गुम होता चला जाता है।  







Monday, November 16, 2020

35. THE LEFT OUT TIME.

 कल एक बात का एहसास हुआ कि हमारा बचपन बहुत जल्द बित गया। आज बहुत दूर आ गए है हम। 

कल गुवाहाटी से आते वक्त सिर्फ 5 मिनट के लिए अपने ननिहाल पाठशाला गया था। पाठशाला गए हुए मुझको कम से कम 2-3  साल बित गए थे। इसमें सबसे बड़ी आश्चर्य बात मुझे ये लगी कि पाठशाला का नक्शा ही बदल गया और जहां हम महीनों बचपन बिताते थे, जिन गलियों कि रौनक हम बढ़ाते थे आज वही गलिया मुझे अनजानी सी लगने लगी, मैं अपने ननिहाल को ही नहीं पहचान पाया। पहली बार अपने ननिहाल को शहर की चकाचौंद के बिच ढूंढना पड़ा। 

उस दिन ये एहसास हुआ कि क्या सच्च में ये वहीं पाठशाला है जहां छुट्टियों में हम महीनों रहकर आते थे। क्या सच्च में हम इतने बड़े हो गए हम !!!!

उम्रः के साथ साथ जिम्मेदारियां बद रहीं है और उसी के साथ समय बीतता चला जा रहा है और पुरानी यादे बस दिल के संदूक में दबे चले जा रहे है। 




Saturday, October 3, 2020

34. Sunday Morning

 Sunday की सुबह....!!

ना जल्दी उठने का Tension,
ना काम पर जाने की जल्दी,
ना कीच-कीच वो रोजमर्रात वाली,
और  नाही वो दिन मेहनत वाली। 
पर हसीं के साथ सुरुवात होती,
वो सुबह Sunday वाली। 

लज़ीज नास्ता Sunday की सुरुवात को यादगार बना दे,
और नहाना तो देर सवेर से होता रहे। 

सुबह उठे चाहे कितने ही देर से,
पर मिटती नहीं वो थकान, घंटो के आराम से। 

Planning होती कहीं घूमने की,
Planning होती full-day मस्ती की,
Planning होती अपने Sunday को यादगार बनाने की,
और साथ ही साथ Planning होती हफ्तेभर के Frustration को एक ही दिन में दूर भागने की।

Sunday की सुबह..!!
मानो एक सुबह जो हमारे खुद के नाम की,
एक सुबह जो हमारी जिंदगी हमारे अपने ढंग से जीने की।  





Friday, September 11, 2020

33. One Negative Thought Destroyed Relationship.

 सच्च कहाँ है किसी कि "कभी-कभी जो हम देखते है वैसा होता नहीं और जैसा हम सोचते है वैसा होता  नहीं।"

कल एक बंदा अपनी ex-girlfriend को रस्ते में देख उससे मिलने के लिए उसके पिछे पिछे चल रहा था। उसने अपनी ex-girlfriend को पिछे से काफी आवाज़ लगाई पर वो नहीं  सुन्नी। उस बन्दे को ये लगने लगा कि आज भी उसकी ex-girlfriend उसे ignore कर रही है। मन में अजीब से बेचैनी होने लगी जिस वजह से  वो अपनी ex-girlfriend के सामने जाना भी जरुरी  नहीं समझा। उसे काफी बुरा लगा और उदास मन के साथ  मुड़कर अपने रस्ते चला गया। 

इस एक छोटे से किस्से की वजह से पुरे दिन उसे गुस्सा आ रहा था। अपनी ex-girlfriend के बारे में बहुत बुरा-भला बोला, सोचा पर असली सच्च को जान ना पाया। सच्च तो ये था कि उसकी ex-girlfriend ने उसकी आवाज़  सुन्नी ही नहीं थी क्यूंकि उसने Ear-Plugs अपनी कानो में लगा के रखे थे और बालो से धके रहने के  कारण  Ear-Plugs उस बन्दे को दिखे ही नहीं। 

दोनों अनजान थे एक-दूसरे से और रिस्तो में फिर खटास और बढ़ गई। उस लड़के को ये नहीं पता था कि उसकी ex-girlfriend ने उसकी आवाज़ ही नहीं सुन्नी थी और पुरे दिन परेशान रहा और उसकी ex-girlfriend को ये बात पता भी नहीं थी  कि उसका Ex-boyfriend उसे आवाज़ दे रहा था । 

उन दोनों के रिश्ते सुधरते पर गलत फमी कि  वजह से और बिगड़ गए। 




___________________________________________________________________________________

(ENGLISH TRANSLATION)


It is the truth that "Sometimes what we see is not what it is and it is not what we think."

Yesterday, a boy was following her ex-girlfriend to meet her on the way. He called his ex-girlfriend a loud voice from behind, but she did not listen. The boy began to feel that even today his ex-girlfriend is ignoring him. There was strange discomfort in the mind due to which he did not think it necessary to go in front of his ex-girlfriend. He felt very bad and turned to his path with a sad heart.

Due to this one small anecdote, he was getting angry all day. He was very angry over his ex-girlfriend, but could not know the real truth. The truth was that his ex-girlfriend did not hear his voice because she had placed ear-plugs in her ears and the ear-plugs could not be seen because those were covered by her hairs.

The two were unaware of each other and Relationships then grew sour. The boy did not know that his ex-girlfriend had not heard his voice and was upset the whole day and his ex-girlfriend did not even know that her ex-boyfriend was giving him a voice.

Their relationship deteriorated further due to misunderstanding.




Tuesday, September 8, 2020

32. The Never Ending Tears Of My Mother.

ये वक्त कैसे बित जाता है पता ही नहीं चलता , आज 2 महीने बाद फिर अपने घर से दूर आना पड़ा। बहुत कठिन होता है दिल को समझाना और उस से भी कठिन है मेरे लिए मेरी माँ के आँखो से बहते हुए आंसू को देखना। 

आज जब घर से निकल रहा था तब मेरी माँ के आँखो से आँसू नज़ाने रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे और ये आँसू काटो कि तरह मुझे पुरे रास्ते में चूब रहे थे। आँखे बंद करता हूँ तो वही चेहरा सामने आता है, पर दूसरी तरफ ये भी ख्याल आता है कि ये तो मेरी माँ का निसवार्थ प्यार है। जब अभी कुछ दिन खुद बिमार थी तब मुझे घर के काम करते देख रोती  थी और जब में बिमार था तब भी रोती थी। 

आज समझ गया मे चाहे जितनी कोशिश करलु मे  लेकिन इन आँसू  को  रोक नहीं पाउँगा में क्युकि इन  आँसूवो में  दिखता मेर्री  माँ का  मेरे लिये प्यार है। 



-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

(ENGLISH TRANSLATION)

I do not know how soon this time is spent, today after 2 months I had to come away from my home again. It is very difficult to explain to the heart and harder than that is to see the tears flowing from my mother's eyes.

Today, as I was leaving my house, my mother's eyes were not taking the name of stopping to tears, and these tears were biting me the whole way inn my journney. When I close my eyes, the same face comes out, but on the other hand it is also thought that this is my mother's selfless love. When she was sick for a few days , she used to cry while watching my housework and she used to cry even when I was sick.

Today I understood that even if I try, but I will not be able to stop these tears because my mother's love for me is visible in these tears.




Wednesday, August 26, 2020

31. Decent People Are Still Available.

बिते sunday को हम चार दोस्त Manas National Park (जिसे Tiger Resort भी कहाँ जाता है) घूमने गए थे। वहां हम यारो के मस्ती के बिच मेरे साथ एक tragedy हो गया, मेरा wallet कहीं गिर गया। मेरे बाकि दोस्त और में  आस-पास सभी जगह ढूंढ़ने लगे पर इतनी देर ढूंढ़ने के बावजूद भी मेरा wallet कहीं नहीं मिला। हम निरास होकर वहां से निकल गए। मेरे wallet में कुछ रुपए, मेरे सारे cards, और कुछ जरुरी documents थे। मेने ये सोच लिए था कि मुझे  सारे documents अब फिर से नए बनाने पड़ेगें क्यूंकि wallet वापस मिलने की अब  गुंजाइश मुझे दिख नहीं रही थी। 

पर दुनिया में आज भी ऐसे लोग हैं। उसी Sunday शामको मेरे पास एक बन्दे का phone  आया जिसने मुझे बताया कि मेरा wallet उसके पास है तो  उसी से Barpeta North East Finance Bank से collect  कर लेने। उस बन्दे ने मुझे ये सांत्वना दी कि मेरा wallet सही सलामत है जिस वजह से मेरा tension काफी कम हो गया। उसने अपना नाम संदीप भराली बताया और वो  North East Finance Bank, Barpeta Branch का Asst.manager है। 

उस इंसान की चिंता दिख रही थी , अगले दिन उसने मुझसे ये confirm किया कि में कब और कितनी बजे अपना wallet collect करने आ रहा हूँ। में और मेरा दोस्त Chetan Barpeta अपना wallet लेने गए और  संदीप भराली जी से मिले तो हमारा शक यकीन मै  बदल गया। हमे ये शक था कि शायद ये बंदा उसी group में से एक है जिनसे  sunday को Manas National Park  मैं हम मिले थे। 

संदीप भराली जी से बात करने के बाद , मिलने के बाद बिलकुल अपना सा लगने लग गया था। उन्होंने न सिर्फ अपने साथ हमे चाय पिलाई बल्कि अपने branch के manager और अपने कई collegues से भी मिलवाये। मन में कोई लालच नहीं था और पहली मुलाकात में एक दिल का तार जुड़ गया। मेरा wallet उन्होंने दे दिया और हमने काफी सारे बाते भी की।  

आज मान गया कि दुनिया मैं आज भी शरीफ लोग हैं। 



___________________________________________________________________________________

(ENGLISH TRANSLATION)

On the last Sunday I went to visit Manas National Park  (also known as Tiger Resort) along with my three friends. There I had a tragedy with me, in between the enjoyment with  my friends, my wallet lost. My other friends and I started searching everywhere around, but even after searching for so long, my wallet could not be found anywhere. We left from there without any hesitation. My wallet contained a few rupees, all my cards, and some important documents. I had thought that I would have to make all the documents fresh again as I could not see the scope of getting the wallet back.

But even today there are good people in the world. On the same Sunday evening, I got a phone call from a man who told me that my wallet is with him, so collect it from Barpeta North East Finance Bank. That man gave me the consolation that my wallet is safe, due to which my tension has reduced considerably. He called his name Sandeep Bharali and is Asst.manager of North East Finance Bank, Barpeta Branch.

The person was worried, the next day he confirmed to me that when and at what time I am coming to collect my wallet. Me and my friend Chetan went to get the wallet and met Sandeep Bharali ji, so our suspicion changed. We suspected that this man might be one of the same group from whom we met on Sunday inManas National Park 

After talking to Sandeep Bharali ji, we felt as if we are known to each other for long . He not only fetched us tea with him but also introduced us to the manager of his branch and many of his collegues. There was no greed in my mind and a heart strings joined in the first meeting. He gave my wallet and we also talked a lot.

Today it is accepted that even today there are decent people in the world.




Saturday, August 15, 2020

30. The Game of Ludo Removes Stress Of Whole Day.

पूरा दिन नजाने केसा भी बिता  हो पर रात को नींद अच्छी आती है क्योकि सोने से पहले वो 10 minute का Ludo का game पुरे mind को fresh कर देता है। 

रोज रात मेरी मम्मी, मेरी बहन और मैं Ludo का एक game खेलते हैं। 

उस game के वक्त मानो हम सब एक ही उम्र के बन जाते है , ईमानदारी भी चलती है तो साथ में थोड़ी बहुत cheating  भी चलती  है , कोई बहुत खुश होता है तो किसी को अपनी गुट्टी कट जाने का गम होता है, कोई game जित जाता है तो कोई हारता हैं , पर वो 10 minute के लिए  हम सब एक ही उम्र के बन जाते हैं। हँसी हम तीनो के चहरे पर छाई होती है, सारा Tension, थकान  पल में ही दूर हो जाता है।  मेरी मम्मी का पुरे दिन का थकान,गुस्सा एक Ludo के game से ख़तम हो जाता है। 

 सच्च में ये कुछ समय ऐसे होते है जब हम दो लोगो के लिए जीते है - पहला अपने परिवार के लिए और दूसरा हम अपने लिए। पूरा दिन हम चाहें जितने भी चीखे या चिलाये पर रात को अगर नींद अच्छी ना आये तो अगला पूरा दिन बर्बाद हो जाता  |  और एक शांत नींद के लिए हमारा दिमाग भी शांत होना पड़ता है। 



___________________________________________________________________________________
(ENGLISH TRANSLATION)

Doesn't matter however I spend my whole day but I sleep well at night because a 10 minutes game of Ludo refreshes my mind totally before I sleep.

Every night my mother, my sister and I play a game of Ludo.

At the time of that game, as if we all become of the same age, honesty also goes on, cheating also goes on a bit, if someone is happy, then someone is sad to cut his gut, someone wins the game and  someone loses, but for those 10 minutes we all become of the same age. Laughter is on the face of all three of us, all the tension, fatigue disappears in a moment. My mother's whole day of tiredness, anger is overcome by a Ludo game.

In truth, these are the times when we live for two people - first for our family and second for ourselves. The whole day, whether we scream or shout, but if we do not sleep well at night, the next day will be wasted. And for a quiet sleep our mind also has to be calm.